थावे स्टेशन पर अपर डीआरएम ने किया रनिंग रूम का निरीक्षण

थावे. अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन), वाराणसी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी-भटनी, भटनी-सीवान एवं सीवान-थावे रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया.

थावे. अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन), वाराणसी राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी-भटनी, भटनी-सीवान एवं सीवान-थावे रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थावे स्टेशन पर स्थित गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रनिंग रूम में दी जाने वाली सुविधाओं जैसे बेड रोल, मच्छरदानी, प्रकाश, पंखे, शौचालय, भोजनालय, वाचनालय एवं व्यायामशाला की स्थिति की जांच की. साथ ही उपस्थित कर्मचारियों से ड्यूटी और विश्राम घंटों, असामान्यता रजिस्टर, श्वांस परीक्षण मशीन व मैनुअल साइन प्रक्रिया की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये ताकि कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके. इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ब्लेंन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) धर्मेंद्र यादव, सौरभ राठौर तथा थावे जंक्शन के कई रेलकर्मी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >