कटेया में पानी गिरने को लेकर विवाद, चाकू मारकर युवक को किया घायल

गोपालगंज. जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बरवा गांव में शनिवार कि शाम पानी गिरने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी.

गोपालगंज. जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बरवा गांव में शनिवार कि शाम पानी गिरने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गयी. इस दौरान एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक बरवा गांव के निवासी हीरदेव भगत के पुत्र संतोष कुमार बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान स्थानीय युवक मुन्ना ठाकुर ने संतोष कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत कटेया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजनों ने आरोपित पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर कटेया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >