दुकानों पर माप-तौल विभाग का छापा

दुकानों पर माप-तौल विभाग का छापा इलेक्ट्रॉनिक मशीन से की गयी बाटों की जांच फोटो नं-2गोपालगंज. शहर की फुटपाथी दुकानों पर बुधवार को माप-तौल विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान ठेला, खोमचा और फुटपाथ पर दुकान लगा कर बिक्री करनेवाले दुकानदारों के किलो व बाट की जांच की गयी. जिस किसी दुकानदार की बाट वजन […]

दुकानों पर माप-तौल विभाग का छापा इलेक्ट्रॉनिक मशीन से की गयी बाटों की जांच फोटो नं-2गोपालगंज. शहर की फुटपाथी दुकानों पर बुधवार को माप-तौल विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान ठेला, खोमचा और फुटपाथ पर दुकान लगा कर बिक्री करनेवाले दुकानदारों के किलो व बाट की जांच की गयी. जिस किसी दुकानदार की बाट वजन से कम पायी गयी, उन्हें सख्त हिदायत भी दी गयी. छापेमारी टीम का नेतृत्व सहायक माप-तौल नियंत्रक कृष्ण प्रकाश कर रहे थे. इस टीम में नागेंद्र प्रसाद सहित कई कर्मी भी शामिल थे. छापेमारी टीम ने थाना मोड़ के समीप से लेकर मौनिया चौक तक रोड के दोनों किनारे दुकानों में जांच की. वहीं, बड़ी बाजार में सब्जी विक्रेताओं के तराजू और बाट की जांच इलेक्ट्रॉनिक मशीन से की गयी. बाट और तराजू में कमी पाये जाने पर दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गयी कि वे शीघ्र ही नया तराजू और बाट खरीदते हुए माप-तौल विभाग की मुहर लगवा लें. ऐसा नहीं करने पर विभाग उन पर कार्रवाई करने को विवश हो जायेगा. यह छापेमारी नियमित रूप से पूरे जिले में जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >