देश में असहष्णिुता का माहौल : मांझी

देश में असहिष्णुता का माहौल : मांझीसंवाददाता, पटनापूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि देश में असहिष्णुता का माहौल है. यह नहीं कहा जा सकता है कि देश में सभी लोग सहिष्णु हैं. असहिष्णुता हमेशा रहती है. कभी कम तो कभी ज्यादा रहती है. ऐसे में […]

देश में असहिष्णुता का माहौल : मांझीसंवाददाता, पटनापूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है कि देश में असहिष्णुता का माहौल है. यह नहीं कहा जा सकता है कि देश में सभी लोग सहिष्णु हैं. असहिष्णुता हमेशा रहती है. कभी कम तो कभी ज्यादा रहती है. ऐसे में कोई कहे कि हम देश छोड़ देंगे, बिहार छोड़ देंगे, जिला छोड़ देंगे तो यह सही नहीं है. मांझी ने कहा कि इस मामले पर वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य नेताओं से इस मामले पर बात करेंगे. इसका परिमार्जन होना चाहिए. इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार किये जाने की आवश्यकता है. जीतन राम मांझी द्वारा देश में असहिष्णुता का बयान देने पर संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी सच कह रहे हैं. देश में असहिष्णुता का माहौल है. अगर सच को कोई सच कहता है, दिन को दिन व रात को रात कहता है तो सही है. अच्छी बात है कि जीतन राम मांझी जी की भावना जाग रही है और यह स्वागत योग्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >