सत्र शुरू होने के साढ़े तीन महीने पहले स्कूलों को भेजी जानी लगी किताबें बेगूसराय, अररिया और बांका जिले के चार प्रखंडों में भेजी गयी किताबेंशिक्षा मंत्री डा. अशोक चौधरी व प्रधान सचिव डा. डी. एस. गंगवार ने दिखायी हरी झंडीसंवाददाता, पटनाराज्य के प्रारंभिक स्कूलों में अप्रैल 2016 से नया सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन बच्चों को समय पर किताबे मिल जाये इसलिए सत्र शुरू होने के साढ़े तीन महीने पहले ही जिलों में किताबें भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को तीन जिलों के चार प्रखंडों के बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकें भेजी गयी. शिक्षा मंत्री डा. अशोक चौधरी और प्रधान सचिव डा. डी. एस. गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर तीन ट्रकों को रवाना किया. बेगूसराय के मटिहानी, अररिया के जोकीहाट और बांका जिले के कटोरिया व बेलहर प्रखंड के बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकें रवाना की गयी. सत्र 2016-17 के लिए बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिशिंग कॉरपोरेशन की ओर से करीब 8,79,26,787 किताबों की छपायी करायी जा रही है और 1,55,08,372 सेट तैयार कर किताबों की आपूर्ति की जानी है. 65 फीसदी किताबों की छपायी की जा चुकी है, बाकि की छपायी की जा रही है. पाठ्य पुस्तकों का जिलावार, क्लास वार, छात्रवार सेट तैयार कर सभी जिलों के प्रखंड मुख्यालय में पहुंचवाया जा रहा है, जहां संबंधित प्रखंड के बच्चों को मार्च में ही या फिर सत्र शुरू होने के साथ किताबें उपलब्ध करा दी जायेगी. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर सचिव के. सेंथिल कुमार, मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक संजीवन सिन्हा, बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह, कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक वीएम पटेल, रुसा के उपाध्यक कामेश्वर झा, बिहार ऑपसेट प्रिंटर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर नाथ राय, महासचिव लोक प्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद थे. सत्र शुरू होने से पहले बच्चों को मिलेगी किताबें : मंत्रीशिक्षा मंत्री डा. अशोक चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों के लिए सत्र (अप्रैल 2016) के शुरू होने से पहले किताबें भेजी जा रही है. उनका लक्ष्य है कि सत्र शुरू होने से पहले सभी जिलों के सभी प्रखंडों में किताबें पहुंचा दी जाये और बच्चों के बीच बांच दिया जाये. विभाग ने पहले से होम वर्क किया था और काम शुरू हो गया है. शिक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. किताबों की छपाई के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि नये सत्र में इस पर कैसे पारदर्शिता लायी जाये और इसे आइटी से जोड़ कर कैसे डिजिटिलाइज किया जाये इस पर काम किया जायेगा. शिक्षा को आम जन तक कैसे पहुंचाया जाये इस पर काम किया जायेगा.
सत्र शुरू होने के साढ़े तीन महीने पहले स्कूलों को भेजी जानी लगी किताबें
सत्र शुरू होने के साढ़े तीन महीने पहले स्कूलों को भेजी जानी लगी किताबें बेगूसराय, अररिया और बांका जिले के चार प्रखंडों में भेजी गयी किताबेंशिक्षा मंत्री डा. अशोक चौधरी व प्रधान सचिव डा. डी. एस. गंगवार ने दिखायी हरी झंडीसंवाददाता, पटनाराज्य के प्रारंभिक स्कूलों में अप्रैल 2016 से नया सत्र शुरू होने वाला है, […]
