रात्रि गश्ती करें या अस्पताल में ले फर्दबयान

रात्रि गश्ती करें या अस्पताल में ले फर्दबयान दारोगा की जगह जमादार ले अस्पताल में बयान संवाददाता, गोपालगंज पुलिस की ड्यूटी भी अजीब है. सीनियर को गश्ती के लिए लगाया जा रहा, जूनियर को गंभीर लोगों का फर्द बयान के लिए अस्पताल में ड्यूटी लगायी जा रही है. दारोगा की जगह सदर अस्पताल में एएसआइ […]

रात्रि गश्ती करें या अस्पताल में ले फर्दबयान दारोगा की जगह जमादार ले अस्पताल में बयान संवाददाता, गोपालगंज पुलिस की ड्यूटी भी अजीब है. सीनियर को गश्ती के लिए लगाया जा रहा, जूनियर को गंभीर लोगों का फर्द बयान के लिए अस्पताल में ड्यूटी लगायी जा रही है. दारोगा की जगह सदर अस्पताल में एएसआइ घायलों का फर्द बयान ले रहे हैं. अस्पताल में पहले सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी पीड़ितों का फर्द बयान लेते थे. अब सब इंस्पेक्टर को गश्ती के लिए लगाया गया है, जबकि एएसआइ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कुछ ऐसे भी जमादार हैं, जिनको शहर में रात्रि गश्ती की कमान सौंप दी गयी है. हालांकि ड्यूटी पर तैनात होनेवाले पुलिस अधिकारी अपनी पीड़ा बताने के लिए मुंह खोलने से इनकार कर रहे हैं. अस्पताल में तीन शिफ्ट में पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है. प्रत्येक दिन अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी भी लगायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >