विराट कोहली पर मोबाइल गेम जल्दी ही

विराट कोहली पर मोबाइल गेम जल्दी हीनयी दिल्ली. भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली पर जल्दी ही एक मोबाइल गेम बनने जा रहा है और एक शीर्ष मोबाइल गेम पब्लिशर ने विराट क्रिकेट चैलेंज के लॉन्च का ऐलान किया है. यह नजारा गेम्स, कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और कोहली के दिमाग की उपज है. कोहली क्रिकेट पर आधारित […]

विराट कोहली पर मोबाइल गेम जल्दी हीनयी दिल्ली. भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली पर जल्दी ही एक मोबाइल गेम बनने जा रहा है और एक शीर्ष मोबाइल गेम पब्लिशर ने विराट क्रिकेट चैलेंज के लॉन्च का ऐलान किया है. यह नजारा गेम्स, कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और कोहली के दिमाग की उपज है. कोहली क्रिकेट पर आधारित इस खेल में एक खेलने वाले चरित्र होंगे. कोहली ने कहा, ‘विराट क्रिकेट चैलेंज रोमांचक और खास है. मुझे घर पर मोबाइल गेम खेलना पसंद है और विदेश दौरों पर भी खाली समय में मोबाइल गेम खेलता हूं लिहाजा जब मेरे सामने यह प्रस्ताव रखा गया तो मुझे काफी रोमांचक लगा.’ नजारा गेम्स के सीइओ मनीष अग्रवाल ने कहा, ‘विराट क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है और उसके प्रशंसक बड़ी तादाद में है. विराट पर गेम हमारे मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया पोर्टफोलियो पर सटीक बैठता है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >