पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया मामला

पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया मामला फोटो न. 8 सासामुसा. विशंभरपुर थाने के बलिवन सागर गांव में झंडा उखाड़ने के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये. गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गयी. माहौल को बिगड़ते देख थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन […]

पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया मामला फोटो न. 8 सासामुसा. विशंभरपुर थाने के बलिवन सागर गांव में झंडा उखाड़ने के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गये. गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गयी. माहौल को बिगड़ते देख थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गयी. जिला मुख्यालय से एसडीएम मृत्युंजय कुमार और प्रभारी एसडीपीओ विमल कुमार सिंह के अलावा कई थानों से थानाध्यक्ष और पुलिस बल बुलाये गये. अधिकारियों ने सूझ-बूझ के साथ स्थिति को नियंत्रण में किया. प्रशासन ने उखाड़ कर फेंके गये झंडे को सड़क किनारे दुबारा लगवाया. एसडीएम ने दोनों पक्ष के लोगों के साथ बैठक कर शांति-समिति गठित की. वहीं दूसरी तरफ घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >