थावे में खुला बचपन प्ले स्कूल

थावे में खुला बचपन प्ले स्कूल गोपालगंज. थावे प्रखंड में बच्चों की शिक्षा के लिए अब अभिभावकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. प्रखंड मुख्यालय में ही बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी. उक्त बातें जिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (डायट) की प्राचार्य डॉ उषा राय ने बचपन प्ले स्कूल के उद्घाटन के दौरान कहीं. उन्होंने […]

थावे में खुला बचपन प्ले स्कूल गोपालगंज. थावे प्रखंड में बच्चों की शिक्षा के लिए अब अभिभावकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. प्रखंड मुख्यालय में ही बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी. उक्त बातें जिला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (डायट) की प्राचार्य डॉ उषा राय ने बचपन प्ले स्कूल के उद्घाटन के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि बचपन प्ले स्कूल बच्चों की शिक्षा और बचपन को पूरी तरह से अभिभावक बन कर निर्वहन करेगा. वहीं, विद्यालय के डायरेक्टर सीताराम साह ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के नामांकन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. दो जनवरी से क्लास भी शुरू कर दिया जायेगा. मौके पर डायट के गोरखनाथ यादव, शिक्षक राजीव रंजन सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >