भावना कप में एक रन से हार गया कैथवलिया सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के कैथवलिया मैदान में आयोजित सिरिसिया भावना कप फाइनल में मंगलवार को एक रन से कैथवलिया की टीम हार गयी. कैथवलिया और तिवारी टोला के बीच मैच खेला गया, जिसमें तिवारी टोला की टीम ने 12 ओवर में 101 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी कैथवलिया की टीम 100 रन पर ही सिमट गयी. इस मैच में तिवारी टोला टीम के खिलाड़ी सुजीत को मैन ऑफ द मैच मिला. जबकि, एक अन्य मैच बड़हरिया और महुअवा टीम के बीच खेला गया. महुअवां की टीम 79 रन पर सिमट गयी. जबकि जवाब में उतरी बड़हरिया की टीम पांच ओवर में ही तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. बड़हरिया के हैदर को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला. मौके पर कृष्ण कुमार पंडित, बबलू कुमार, मुस्ताक अहमद, राजा, दिनेश, गिल्लू, अजीत, अनीष, गोविंदा आदि शामिल थे.
भावना कप में एक रन से हार गया कैथवलिया
भावना कप में एक रन से हार गया कैथवलिया सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के कैथवलिया मैदान में आयोजित सिरिसिया भावना कप फाइनल में मंगलवार को एक रन से कैथवलिया की टीम हार गयी. कैथवलिया और तिवारी टोला के बीच मैच खेला गया, जिसमें तिवारी टोला की टीम ने 12 ओवर में 101 रनों का लक्ष्य रखा. […]
