शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सजग रहे : ब्रजेश मेहरोत्राराजभवन परिसर स्थित कन्या मध्य विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न संवाददाता,पटनाराजभवन परिसर स्थित कन्या मध्य विद्यालय का वार्षिकोत्सव–सह–पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हो गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि बच्चों को अपने अभिभावकों को पूरा सम्मान देना चाहिए. उनकी भावनओं को ख्याल रखना चाहिए. दूसरी ओर अभिभावकों को भी बच्चों की जिज्ञासा उनके स्वास्थ्य आदि पर पूरा ध्यान देना चाहिए. शिक्षकों को बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए सजग और तत्पर रहना चाहिए. कार्यक्रम में स्टेन शिला को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार किया गया. खेल–कूद, नृत्य गायन, नाटक, क्वीज, चित्रकला, भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आकृति, शीतल, रोमा, शकुन्तला, नेहा, शिवानी, रितिका, अंजू आदि को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सिंधु ने तथा बालिका आकृति एवं रोमा ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद–ज्ञापन प्रधानाध्यापिका मीरा ने किया. इस मौके पर भैरवनाथ सिंह, संतोष कुमार, चंद्रकला देवी, सुनीता, फौजिया बानो, भावना, पुष्पा सुशीला एक्का आदि मौजूद थे.
शक्षिक वद्यिार्थियों के व्यक्तत्वि विकास के लिए सजग रहे : ब्रजेश मेहरोत्रा
शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सजग रहे : ब्रजेश मेहरोत्राराजभवन परिसर स्थित कन्या मध्य विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न संवाददाता,पटनाराजभवन परिसर स्थित कन्या मध्य विद्यालय का वार्षिकोत्सव–सह–पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हो गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने कहा कि बच्चों को अपने अभिभावकों को पूरा […]
