घोषणाओं तक ही गरीबों की चिंता करती है नीतीश सरकार : प्रेम कुमार

घोषणाओं तक ही गरीबों की चिंता करती है नीतीश सरकार : प्रेम कुमार संवाददाता पटना. विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि य दिनों दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. गरीब– गुरबों व बेसहारा लोगों के लिए सरकारी इंतजाम धरातल पर घोषणाओं के अतिरक्ति कुछ दिख नहीं रहा है. बस […]

घोषणाओं तक ही गरीबों की चिंता करती है नीतीश सरकार : प्रेम कुमार संवाददाता पटना. विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि य दिनों दिन ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. गरीब– गुरबों व बेसहारा लोगों के लिए सरकारी इंतजाम धरातल पर घोषणाओं के अतिरक्ति कुछ दिख नहीं रहा है. बस घोषणाओं तक ही गरीबों की चिंता करती है नीतीश सरकार. 10 दिसंबर को आपदा प्रबंधन ने ठंड से गरीबों को बचाने के लिए अलाव, टेंट, कंबल आदि की व्यवस्था करने संबंधी आदेश नर्गित कर अपनी जवाबदेही पूरी समझ बैठ गयी. जबकि सड़कों के किनारे, चौक चौराहों, रैन बसेरों, स्लम बस्तियों आदि किसी जगह पर न तो कंबल का वितरण हो रहा है, न ही अलाव की व्यवस्था नजर आ रही है और न ही कहीं टेंट लगता दिख रहा है. उन्होंने सरकार से माग किया कि गरीबों के लिए झारखण्ड जैसी दाल – भात योजना शुरू की जाये . साथ ही बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीबों. बेसहारों के लिए जल्द से जल्द अलावा टेंट और मुफ्त कम्बल वितरण आदि की व्यवस्था की जाए .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >