कल से होगी चीनी मिलों में पेराई

कल से होगी चीनी मिलों में पेराई गोपालगंज. 30 नवंबर से सत्र 2015-16 के लिए चीनी मिलों में पेराई शुरू की जायेगी. यह बात मजदूर नेता ताहिर हुसैन ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला इकाई की बैठक के दौरान कही. उन्होंने सासामुसा शूगर वर्क्स, विष्णु शूगर मिल एवं भारत शूगर मिल, सिधवलिया में कार्यरत मजदूरों […]

कल से होगी चीनी मिलों में पेराई गोपालगंज. 30 नवंबर से सत्र 2015-16 के लिए चीनी मिलों में पेराई शुरू की जायेगी. यह बात मजदूर नेता ताहिर हुसैन ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला इकाई की बैठक के दौरान कही. उन्होंने सासामुसा शूगर वर्क्स, विष्णु शूगर मिल एवं भारत शूगर मिल, सिधवलिया में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं का निदान सीजन पूर्व करने की मांग की. श्री हुसैन ने रिटायर्ड व मृत मजदूरों के स्थान पर उनके आश्रितों को बहाल करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि 4-5 दिसंबर को केंद्रीय कार्यसमिति की नयी दिल्ली में होनेवाली बैठक में मजदूरों से संबंधित समस्याएं उठायी जायेंगी. उन्होंने कहा कि कारखाना एक्ट के तहत मजदूरों को सुरक्षा की व्यवस्था मुहैया करायी जाये. मौके पर इरशाद अली, प्रभुनाथ पांडेय, सत्य नारायण सिंह, अशोक सिंह व राम नरेश यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >