किसानों को नहीं मिल रहा रबी अभियान का लाभ

पंचदेवरी : जिले के अधिकतर प्रखंडों में रबी महोत्सव का आगाज हो गया है, साथ ही विभाग द्वारा बीज वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. लेकिन, इसके पहले ही आधे से ज्यादा किसान गेहूं की बोआई अपने-अपने खेतों में कर चुके हैं. कृषि विभाग द्वारा रबी अभियान को जहां देर से शुरू […]

पंचदेवरी : जिले के अधिकतर प्रखंडों में रबी महोत्सव का आगाज हो गया है, साथ ही विभाग द्वारा बीज वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. लेकिन, इसके पहले ही आधे से ज्यादा किसान गेहूं की बोआई अपने-अपने खेतों में कर चुके हैं. कृषि विभाग द्वारा रबी अभियान को जहां देर से शुरू किया गया,

वहीं इस साल सूखे के कारण खेतों में नमी की मात्रा कम होने से किसानों को पहले ही गेहूं की बोआई शुरू कर देनी पड़ी है. नतीजा यह हुआ है कि किसान ऊंचे दाम पर बीज और खाद बाजार से खरीद कर रबी की बोआई करने को विवश हो गये हैं. बारिश की कमी का दंश झेल चुके किसानों ने रबी की खेती के लिए विभाग का इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा. रबी अभियान शुरू होने से पहले ही किसानों ने गेहूं की बोआई शुरू कर दी. यदि पंचदेवरी प्रखंड की बात की जाये,

तो यहां विभाग द्वारा 3750 हेक्टेयर गेहूं की खेती करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 23 सौ हेक्टेयर में गेहूं की बोआई रबी अभियान शुरू होने से पहले ही की जा चुकी है. पंचदेवरी के आसपास के प्रखंडों में भी यही स्थिति है. इन क्षेत्रों के अधिकतर किसान अब रबी की सिंचाई शुरू करनेवाले हैं. ऐसे में इस साल 60 फीसदी किसान सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि योजना से वंचित होते नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >