वेतन के लिए 36 करोड़ की भेजी डिमांड

गोपालगंज : जिले के नियोजित शिक्षकों को अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर का वेतन देने के लिए 36 करोड़ रुपये की डिमांड डीपीओ स्थापना द्वारा की गयी है. डीपीओ स्थापना ने कहा कि 21 नवंबर तक कार्यालय में जमा सैलरी स्लिप के तहत राशि शिक्षकों के वेतन के लिए भेज दी गयी है. वेतन के लिए […]

गोपालगंज : जिले के नियोजित शिक्षकों को अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर का वेतन देने के लिए 36 करोड़ रुपये की डिमांड डीपीओ स्थापना द्वारा की गयी है. डीपीओ स्थापना ने कहा कि 21 नवंबर तक कार्यालय में जमा सैलरी स्लिप के तहत राशि शिक्षकों के वेतन के लिए भेज दी गयी है.

वेतन के लिए की गयी वैकल्पिक व्यवस्था : नियोजित शिक्षकों के नये वेतनमान में वेतन देने को लेकर डीपीओ स्थापना ने वैकल्पिक व्यवस्था की है.
उन्होंने राज्य निधि की राशि 8 करोड़ 74 लाख 14 हजार 752 के तहत शिक्षकों के वेतन के लिए ट्रेजरी में विपत्र भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >