हुजूर! शराब की बिक्री से रहना हुआ मुश्किल

गोपालगंज : हुजूर! शराब की अवैध बिक्री से रहना मुश्किल हो गया है. आने-जाने में परेशानी होती है. शराबियों से हमेशा भय बना रहता है. डीएम के जनता दरबार में पहुंचे सदर प्रखंड के बसड़ीला भेड़िहारी टोला के राजेश सिंह ने कहा है कि गांव में कदम-कदम पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है. […]

गोपालगंज : हुजूर! शराब की अवैध बिक्री से रहना मुश्किल हो गया है. आने-जाने में परेशानी होती है. शराबियों से हमेशा भय बना रहता है. डीएम के जनता दरबार में पहुंचे सदर प्रखंड के बसड़ीला भेड़िहारी टोला के राजेश सिंह ने कहा है कि गांव में कदम-कदम पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है. शराबियों का जामवड़ा लगा रहता है,

जिससे वहां रहना भी मुश्किल हो गया है. डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच उत्पाद अधीक्षक को देते हुए त्वरित कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया है. बरौली प्रखंड के सिसई गांव के शंभु नाथ साह ने अंत्योदय योजना के अंतर्गत राशन-केरोसिन नहीं मिलने की शिकायत की है. इस मामले की जांच जिला आपूर्ति पदाधिकारी कृष्ण मोहन प्रसाद को दी गयी है.

वहीं, बंजारी के निवासी रामप्रीत प्रसाद ने पुरानी भूमि से बेदखल किये जाने को लेकर फरियाद की है. कैथवलिया के लाल बाबू प्रसाद ने असामाजिक तत्वों के द्वारा भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की शिकायत की है.
इन दोनों मामलों में जांच पर कार्रवाई किये जाने का निर्देश सदर अंचल के सीओ कृष्ण मोहन कुमार को दिया गया है. इस प्रकार जनता दरबार में कुल 70 मामलों की सुनवाई डीएम के द्वारा की गयी. इस मौके पर अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव सहित कई वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >