भोरे/हथुआ : मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी टोला हरपुर में ओवरटेक विवाद को लेकर आइडिया सेलूलर कंपनी के टावर गार्ड को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल गार्ड को मीरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है.
बरईपट्टी टोला हरपुर निवासी पवन कुमार सिंह बुधवार की देर शाम ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहा था. इसी बीच उसके पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों से गाड़ी के ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया. बदमाशों ने उसे गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया. पवन सिंह के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
