रूसी डोपिंग मामले में जांच के आदेश

रूसी डोपिंग मामले में जांच के आदेशमास्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश को डोपिंग के उन्मूलन के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए. उन्होंने एथलेटिक्स में प्रमुख डोपिंग प्रकरण के मामले में जांच के आदेश दिये हैं. विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अनुसार रूसी एथलेटिक्स में व्यवस्थित डोपिंग […]

रूसी डोपिंग मामले में जांच के आदेशमास्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश को डोपिंग के उन्मूलन के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए. उन्होंने एथलेटिक्स में प्रमुख डोपिंग प्रकरण के मामले में जांच के आदेश दिये हैं. विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अनुसार रूसी एथलेटिक्स में व्यवस्थित डोपिंग चलती रही है. उसने घोषणा कि उसकी परीक्षण प्रयोगशाला में विदेशी विशेषज्ञ नियुक्त किये जा सकते हैं. इस प्रयोगशाला की मान्यता रद्द कर दी गयी है. अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आइएएएफ) ने रूस को सभी आरोपों का जवाब देने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया हैा. इस सबके बीच पुतिन ने सोची में खेल प्रमुख से मुलाकात की. ‘सरकार प्रायोजित’ डोपिंग ओर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण रूस को एथलेटिक्स में रियो में 2016 में होनेवाले ओलिंपिक खेलों से बाहर किया जा सकता है. रूसी टेलीविजन पर दिखाये फुटेज में पुतिन ने कहा, ‘हमें इस समस्या से निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए. हमें इस मामले में अपने स्तर पर भी जांच करनी होगी. यह समस्या केवल रूस तक सीमित नहीं है, लेकिन यदि हमारे विदेशी साथी सवाल उठाते हैं तो हमें उन्हें इसका जवाब देना होगा.’ खेल प्रेमी पुतिन ने रूसी एथलेटिक्स संघ पर लगे आरोपों के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, ‘अगर किसी ने डोपिंग के नियमों का उल्लंघन किया, तो जिम्मेदारी भी उस व्यक्ति की होनी चाहिए.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >