दीपों से नहाये शहर व गांव घर-आंगन और गली-चौबारे दीपों से हुए जगमगफोटो- 2,3,4,5,संवाददाता, गोपालगंजज्योति पर्व पर दीपों की रोशनी से शहर व गांव जगमग हो उठे. बुधवार को सूर्यास्त होते ही घर-आंगन और गली-चौबारे दीप से जगमग हो गये. बच्चे आतिशबाजी करने लगे. देर रात तक आतिशबाजी हाेती रही. इस बीच कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. धन लक्ष्मी की अगवानी में बाजार खुब खनखनाया, तो जगमगाया भी. खील बताशे, मिष्ठान, फल, पकवान से लेकर आभूषण और इलेक्ट्राॅनिक सामान की खरीद-बिक्री की गयी. परंपरा के अनुसार भैयादूज के लिए भड़ेहर व चीनी की मिठाई, खील-बताशे भी खरीदे गये. लेखा बही का हुआ पूजनकंप्यूटर-लैपटाॅप के दौर में भी ज्योति महापर्व पर परंपराओं की थाती समृद्ध हुई. व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मुहूर्त अनुसार लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से पूजन किया गया. लेखा बही की पूजा कर नये खाते का श्रीगणेश कर दिया गया. करोबार में सहयोगियों को प्रसाद उपहार भी भेंट किया गया.
दीपों से नहाये शहर व गांव
दीपों से नहाये शहर व गांव घर-आंगन और गली-चौबारे दीपों से हुए जगमगफोटो- 2,3,4,5,संवाददाता, गोपालगंजज्योति पर्व पर दीपों की रोशनी से शहर व गांव जगमग हो उठे. बुधवार को सूर्यास्त होते ही घर-आंगन और गली-चौबारे दीप से जगमग हो गये. बच्चे आतिशबाजी करने लगे. देर रात तक आतिशबाजी हाेती रही. इस बीच कहीं से किसी […]
