हम करेली छठ बरतिया से उनखे लगी

गोपालगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाट सज-धज कर तैयार हैं. घाट पर अब व्रतियों का इंतजार है. मंगलवार की शाम तीन बजे से यहां आस्था का सैलाब उमड़ेगा. घाट पर होनेवाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गयी है. नगर पर्षद की तरफ से सोमवार […]

गोपालगंज : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाट सज-धज कर तैयार हैं. घाट पर अब व्रतियों का इंतजार है. मंगलवार की शाम तीन बजे से यहां आस्था का सैलाब उमड़ेगा. घाट पर होनेवाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गयी है. नगर पर्षद की तरफ से सोमवार की देर शाम तक घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.

प्रत्येक घाट पर लाइटिंग से लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. हर घाट पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है. घाट पर पटाखा फोड़ने पर रोक लगा दी गयी है. डीएम राहुल कुमार ने सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों पर संतोष जताया है.

सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व को लेकर छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. शहर के विभिन्न घाटों पर रोशनी, सामियाना, व्रतियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. वहीं, देहातों में भी ग्रामीणों ने छठ घाटों की रंगाई-पुताई एवं सफाई कर रोशनी की व्यवस्था की है. विभिन्न गांव, टोला-मुहल्ले से छठ घाट तक पहुंचनेवाली सड़कों की सफाई निजी एवं सरकारी स्तर पर करायी गयी है.
शहर के हजियापुर, वीएम फील्ड, नोनिया टोली, लीला साह की पोखरा, बंजारी मोड़ स्थित छठ घाटों सहित सभी घाटों को नगर पर्षद एवं निजी समितियों द्वारा दुल्हन की तरह सजाया गया है. व्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो, इसके लिए श्रद्धालुओं ने हर संभव प्रयास किये हैं.
गांव से लेकर शहर तक दुल्हन की तरह सजे छठ घाट व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के इंतजार में हैं.
घाटों पर िबजली की होगी िनर्बाध आपूिर्त : नगर के छठ घाट सज-धज कर तैयार हैं. घाटों पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. नगर के 25 घाटों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी. इसके अलावा हर घाट पर एक-एक जेनेरेटर की व्यवस्था रहेगी. इधर, नदी घाटों पर बढ़ती भीड़,
सिकुड़ते तालाब पोखर एवं घाटों की कुव्यवस्था ने लोक आस्था के महापर्व को सामूहिकता से दूर कर दिया है. अब घाट घरों तक सिमटता जा रहा है. शहर के अधिकतर नदी घाटों एवं पोखर-तालाब को भर कर अतिक्रमणकारियों ने घर बना लिया है. ऐसे में छठ व्रती अब घर एवं मुहल्लों में अस्थायी घाट बना रहे हैं. कुछ लोगों ने अपने घर की छत पर घाट बना लिया है, जहां पूरे परिवार के साथ भगवान भास्कर को अर्घ देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >