पिटाई से नाराज होकर भाग गयी थी युवती

पिटाई से नाराज होकर भाग गयी थी युवती गोपालगंज : अपहरण का मामला उस समय झूठा निकला जब युवती को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में पेश किया. मेडिकल जांच एवं बयान के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. थावे थाना क्षेत्र के फुलगनी गांव युवती 15 दिन पूर्व अपने घर से […]

पिटाई से नाराज होकर भाग गयी थी युवती

गोपालगंज : अपहरण का मामला उस समय झूठा निकला जब युवती को पुलिस ने बरामद कर न्यायालय में पेश किया. मेडिकल जांच एवं बयान के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. थावे थाना क्षेत्र के फुलगनी गांव युवती 15 दिन पूर्व अपने घर से अचानक लापता हो गयी थी.

परिजनों ने हसमुद्दीन सहित पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर, पुलिस ने युवती को बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसने अपनी मरजी से मामा के घर चले जाने की बात कही है. युवती का कहना है कि उसकी मां ने मारपीट की थी, जिससे नाराज होकर वह बिना किसी से बताये चली गयी. युवती को मां -पिता के साथ घर जाने की इजाजत दे दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >