विधवा से दुष्कर्म का प्रयास

गोपालगंज. विधवा से मनचले ने रेप का प्रयास किया और असफल होने पर महिला को घायल कर फरार हो गया. उचकागांव थाने के बिरवट गांव की 32 वर्षीया विधवा देर शाम शौच के लिए गयी थी. तभी गांव का ही एक मनचला पीछे से पहुंच गया तथा चाकू का भय दिखा कर पकड़ लिया एवं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 12, 2015 5:03 PM

गोपालगंज. विधवा से मनचले ने रेप का प्रयास किया और असफल होने पर महिला को घायल कर फरार हो गया. उचकागांव थाने के बिरवट गांव की 32 वर्षीया विधवा देर शाम शौच के लिए गयी थी. तभी गांव का ही एक मनचला पीछे से पहुंच गया तथा चाकू का भय दिखा कर पकड़ लिया एवं कपड़ा फाड़ दिया. पीडि़ता के शोर मचाने पर मनचला भाग गया. इस क्रम में जख्मी हो गयी महिला को को अस्पताल पहुंचाया गया. महिला के बयान पर गांव के वसीर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.