आपसी विवाद में चली गोली, एक घायल
उचकागांव. स्थानीय थाने के गुरमा गांव में आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. शुक्रवार की देर शाम गुरमा गांव के मुसाफिर बिन शौच करने के लिए घर से निकले थे. इसी बीच उन पर हमला कर दिया गया. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 7, 2015 6:02 PM
उचकागांव. स्थानीय थाने के गुरमा गांव में आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. शुक्रवार की देर शाम गुरमा गांव के मुसाफिर बिन शौच करने के लिए घर से निकले थे. इसी बीच उन पर हमला कर दिया गया. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोलियों की आवाज सुन कर लोग इधर-उधर भागने लगे. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने दल बल के साथ गांव में पहुंच कर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने आरोपित सुरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मुसाफिर बिन शौचालय बनवाने के लिए टंकी क टवा रहा था. इसी बीच जमीन विवाद को लेकर पहले भी सुरेंद्र प्रसाद द्वारा धमकी दी जा चुकी है.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 7:34 PM
January 14, 2026 7:14 PM
January 14, 2026 7:08 PM
January 14, 2026 7:04 PM
January 14, 2026 7:00 PM
January 14, 2026 6:34 PM
January 14, 2026 6:27 PM
January 14, 2026 6:11 PM
January 14, 2026 6:07 PM
January 14, 2026 6:00 PM
