थावे मंदिर में शादी रचा पति ने दिया धोखा
गोपालगंज : हाइस्कूल में पढ़नेवाली छात्र के साथ प्यार का नाटक कर युवक ने शादी रचा ली. शादी के तीन माह बाद पत्नी को घर से निकला दिया गया. इधर, पति की दूसरी शादी तय होने पर पीड़ित महिला महिला थाने में गुहार लगाने पहुंच गयी. मंगलवार को महिला थाने में पहुंची पीड़िता ने न्याय […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 14, 2015 8:22 AM
गोपालगंज : हाइस्कूल में पढ़नेवाली छात्र के साथ प्यार का नाटक कर युवक ने शादी रचा ली. शादी के तीन माह बाद पत्नी को घर से निकला दिया गया. इधर, पति की दूसरी शादी तय होने पर पीड़ित महिला महिला थाने में गुहार लगाने पहुंच गयी.
मंगलवार को महिला थाने में पहुंची पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिधवलिया थाने के बलरा गांव की महिला हाइस्कूल की छात्र थी. पढ़ाई के दौरान गांव के युवक हरे राम ने प्यार का झांसा देकर थावे मंदिर में युवती से शादी रचा ली. शादी करने के बाद उसने अपनी बहन के घर दो माह तक रखा. बाद में कमाने के लिए हैदराबाद चला गया.
पति के जाते ही परिजनों ने महिला को बेघर कर दिया. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की दूसरी शादी भी परिजनों ने तय कर दी है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 7:15 PM
January 16, 2026 7:11 PM
January 16, 2026 7:09 PM
January 16, 2026 7:05 PM
January 16, 2026 7:02 PM
January 16, 2026 6:58 PM
January 16, 2026 6:52 PM
January 16, 2026 6:49 PM
January 16, 2026 6:43 PM
January 16, 2026 6:17 PM
