महम्मदपुर में सरसों के खेत से 210 लीटर देसी शराब बरामद

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा टोला जगीरहां में रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 210 लीटर देसी शराब बरामद की.

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुरा टोला जगीरहां में रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 210 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे. महम्मदपुर थाने में तैनात अपर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि रविवार की शाम सूचना मिली थी कि अमरपुरा टोला जगीरहां निवासी निकेश साह, धर्मेंद्र साह एवं राहुल कुमार अपने घर के आसपास सरसों के खेत में भारी मात्रा में देसी शराब छिपाकर बिक्री कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सरसों के खेत से 210 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पुलिस को देखते ही तीनों तस्कर खेत का सहारा लेकर फरार हो गये. पुलिस ने मौके से शराब लदी एक बाइक भी जब्त की है. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >