थावे प्रखंड में बनाये गये 20 नये बूथ, अब कुल संख्या हुई 103

थावे. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर थावे प्रखंड में 20 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं. पहले यहां कुल 83 मतदान केंद्र थे, जो अब बढ़कर 103 हो गये हैं.

थावे. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर थावे प्रखंड में 20 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं. पहले यहां कुल 83 मतदान केंद्र थे, जो अब बढ़कर 103 हो गये हैं. यह निर्णय उन मतदान केंद्रों के लिए लिया गया, जहां मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है. प्रखंड की 11 पंचायतों में से 10 में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं. विदेशी टोला पंचायत में 3, जगमलवा में 2, सेमरा में 3, वृंदावन में 1, रामचंद्रपुर में 1, धतीवना में 1, फुलुगनी में 3, इंदरवा एबादुल्लाह में 2, लछवार में 2 तथा एकडेरवा पंचायत में 2 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं. बीडीओ अजय प्रकाश राय ने बताया कि अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र बनाकर लोगों को मतदान में किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >