मांझा में ढोलक बजाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल, दोनों पक्षों ने घटना को लेकर थाने में दर्ज करायी शिकायत

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव में गुरुवार की देर शाम ढोलक बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के धनखड़ गांव में गुरुवार की देर शाम ढोलक बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार गांव की गुलसेहरा खातून के दरवाजे पर मुहर्रम को लेकर ढोलक बजाया जा रहा था. ढोल बजाने वालों में आशिफ आलम, नेसार आलम, हाम���द आलम, प्रिंस अली उर्फ शाहिद आलम सहित कई अन्य शामिल थे. गुलसेहरा खातून ने दरवाजे पर ढोलक बजाने पर आपत्ति जताते हुए उनसे कुछ दूर जाकर बजाने को कहा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गयी. यह देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. मारपीट और पथराव के दौरान गुलसेहरा खातून, इरफान अली, शहाबुद्दीन अली, बकरीदी आलम, रेयाजुद्दीन और इकबाल आलम गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज मांझा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मांझा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >