महम्मदपुर : बाला मोड़ के समीप एनएच-28 पर लगातार तीन दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. महम्मदपुर मोड़ से सटे पश्चिम बाला मोड़ पर तीन दुर्घटनाएं आधे घंटे के अंतराल में होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाइवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आक्रोशित ग्रामीण दुर्घटना में घायलों के लिए मुआवजा की मांग कर रहे थे. करीब तीन बजे से शुरू हुआ यह महाजाम देर शाम तक जारी था.
महम्मदपुर में सड़क हादसों से गुस्साये लोगों ने किया एनएच जाम
महम्मदपुर : बाला मोड़ के समीप एनएच-28 पर लगातार तीन दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. महम्मदपुर मोड़ से सटे पश्चिम बाला मोड़ पर तीन दुर्घटनाएं आधे घंटे के अंतराल में होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाइवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार […]

महम्मदपुर के बीडीओ विजय कुमार सिंह, सीओ उमेश पर्वत, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय व सिधवलिया के थानाध्यक्ष पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे. पहली घटना तब हुई जब झझवां के अजीत कुमार दास अपनी बाइक से महम्मदपुर मोड़ पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी.
ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. दूसरी घटना में झझवां गांव के ही अशोक पांडेय अपनी बाइक से घर जा रहे थे, तभी उन्हें भी एक ट्रक ने ठोकर मार दी. अचेत पड़े अशोक पांडेय को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से इन्हें भी रेफर कर दिया गया. तीसरी घटना तब हुई जब झझवां बाजार के साहेब हुसैन मीट खरीद कर अपने घर जा रहे थे. इनको भी ट्रक ने ठोकर मारी. तीनों घटनाओं में केवल एक ट्रक को बेलवा से पुलिस ने पकड़ा है, बाकी ठोकर मार फरार हो गये. इधर तीनों घायलों की स्थिति गंभीर बतायी गयी है.
करसघाट में क्रेन का गुल्ला टूटना बना एक्सीडेंट का कारण
ग्रामीणों ने बताया कि हाइवे पर करसघाट गांव के पास एक क्रेन का गुल्ला टूट गया जिससे सड़क जाम हो गया और हाइवे वनवे हो गया. इस वनवे के कारण एक लेन खाली हो गया और दूसरे लेन से गाड़ियां गुजरती रहीं. इसी हाइवे कंजक्शन के कारण किसी को ये आभास नहीं हुआ और लगातार दुर्घटनाएं होती रहीं.