चनावे जेल के वार्डों में तलाशी से कैदियों में मचा हड़कंप

थावे : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की चनावे के मंडल कारा पर भी पैनी नजर है. प्रशासन की ओर से समय-समय पर मंडल कारा के वार्डों में तलाशी ली जा रही है. रविवार की शाम नजरबंदी के दौरान भी मंडल कारा में डीएम अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर काराधीक्षक संदीप कुमार के […]

थावे : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की चनावे के मंडल कारा पर भी पैनी नजर है. प्रशासन की ओर से समय-समय पर मंडल कारा के वार्डों में तलाशी ली जा रही है.

रविवार की शाम नजरबंदी के दौरान भी मंडल कारा में डीएम अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर काराधीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में सघन तलाशी की गयी.
काराधीक्षक ने बताया कि जेल के सभी खंडों के वार्डों के साथ जेल के अंदर और बाहर भी सघन तलाशी ली गयी. हालांकि तलाशी के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कैदियों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है. हर घंटे तैनात कर्मियों से रिपोर्ट ली जा रही है. इस दौरान कारा उपाधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह समेत कारा प्रशासन के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >