शादीशुदा महिला के मोबाइल पर पड़ोसी ने की अश्लील बातें, जब पति ने विरोध किया तो...

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंजके फुलवरिया में एक पड़ोसी ने शादीशुदा महिलाके मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें की. जब पति ने मना किया, तो पूरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि स्थानीय […]

गोपालगंज : बिहार में गोपालगंजके फुलवरिया में एक पड़ोसी ने शादीशुदा महिलाके मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें की. जब पति ने मना किया, तो पूरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया. इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार निवासी अवधेश कुमार महतो की पत्नी रेणु देवी के मोबाइल पर उसके ही पड़ोसी फोन कर अश्लील बातों के साथ साथ गाली गलौज कर रहा था. जिसका विरोध करते हुए पति उसके परिजनों से शिकायत करने उसके घर पहुंचा. जहां आरोपित के परिजनों ने तलवार से हमला कर दिया. वहीं, बीच –बचाव करने गये अवधेश कुमार महतो के छोटे भाई सुजीत कुमार महतो के शरीर पर खौलता हुआ तेल हमलावरों ने फेंक दिया. जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया.

उधर, घायलों की चीख–पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल अवधेश कुमार महतो ने बथुआ बाजार के ही शिवशंकर महतो सहित आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

दर्ज शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि विगत कुछ दिनों से उक्त व्यक्ति मेरी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातों के साथ साथ गाली–गलौज करता रहा था. उक्त व्यक्ति मना करने के बावजूद भी नही मानता है. इस मामले में पीड़ित ने सोने की चेन व अंगुठी छीन लेने का आरोप भी लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >