Gopalganj News: भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतौली ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बिश्रामपुर तीनमुहानी के समीप छापेमारी कर 106 लीटर अवैध शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये.
सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी
मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई उदयानंद सिंह को सूचना मिली थी कि बिश्रामपुर तीनमुहानी के समीप भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप रखी गयी है और उसे खपाने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गये स्थान की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की.
हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक तस्करों को पहले ही लग गयी. इसके बाद वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये.
तलाशी में मिली 106 लीटर शराब
पुलिस टीम ने मौके की तलाशी ली तो वहां से कुल 106 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाने पहुंचाया. इसके बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी.
अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी
जगतौली ओपी पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस फरार आरोपितों की पहचान करने में जुटी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
