कंटेनर से 5064 बोतल शराब बरामद

कुचायकोट : उत्तर प्रदेश से आ रही शराब की खेप कुचायकोट पुलिस ने बरामद की है. शराब माफिया और चालक फरार हो गये हैं. कुचायकोट के थानाध्यक्ष संजीव कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस ने बलथरी में छापेमारी कर कंटेनर से 173 पेटी अंगरेजी शराब बरामद की है. जांच में करीब 5064 बोतल अंगरेजी शराब […]

कुचायकोट : उत्तर प्रदेश से आ रही शराब की खेप कुचायकोट पुलिस ने बरामद की है. शराब माफिया और चालक फरार हो गये हैं. कुचायकोट के थानाध्यक्ष संजीव कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस ने बलथरी में छापेमारी कर कंटेनर से 173 पेटी अंगरेजी शराब बरामद की है. जांच में करीब 5064 बोतल अंगरेजी शराब मिली है. पुलिस ने जब्त कंटेनर के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. शराब माफियाओं की तलाश में छापेमारी की जा रही है. यूपी बॉर्डर से इस माह अबतक तीन ट्रक शराब बरामद हो चुकी है. गोपालपुर, विशंभरपुर व कुचायकोट थानों की पुलिस को शराब तस्करी रोकने के लिए एसपी की ओर से विशेष निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >