गया जी : चलती ट्रेन में चढ़ने लगा युवक, फिसलकर पहिये के पास पहुंचा; बाल-बाल बची जान

टनकुपा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Gaya Ji News : टनकुपा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दर्दनाक घटना गाड़ी संख्या 13305 अप के स्टेशन से खुलने के तुरंत बाद घटित हुई. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:05 बजे उक्त ट्रेन स्टेशन से खुलकर आगे बढ़ चुकी थी. इसी दौरान एक पिट्ठू बैग लिए युवक दौड़ते हुए चलती ट्रेन को पकड़ने और उसमें चढ़ने का खतरनाक प्रयास करने लगा, जो उसके लिए बेहद भारी पड़ गया.

आरपीएफ जवानों ने शुरू किया राहत कार्य

ट्रेन में चढ़ने के इसी क्रम में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन के पहिये के पास चला गया. इस भीषण हादसे में युवक के दाहिने हाथ के पीछे का हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो गया. इस घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर ट्रेन पासिंग ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी विनय कुमार और आरक्षी अंकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया. इसी बीच घटना की भनक लगते ही घायल युवक के रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए.

घायल युवक को भेजा गया अस्पताल

आरपीएफ के जवानों और परिजनों के संयुक्त सहयोग से बेहद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से टनकुपा सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. घायल युवक की पहचान मोहम्मद आकिल (22 वर्ष), पिता मो. आलिम, निवासी त्रिलोकीचक, थाना टनकुपा, जिला गया के रूप में सुनिश्चित हुई है. घायल के परिजनों ने बताया कि आकिल मजदूरी करने के उद्देश्य से गया जाने के लिए निकला था. उसका घर टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास ही स्थित है.

Also Read : गया जी : UPSC पास कर शुरू किया था सफर, अब डिप्टी कमांडेंट बने अमित कुमार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharampal singh tankuppa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >