गया जी : साले के लिए खाना लेकर जा रहा था युवक, रास्ते में पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

टनकुप्पा के अकुरहवा मोड़ पर पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने साले के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gaya Ji News : गया जी जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के अकुरहवा मोड़ के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बेलदारबीघा गांव निवासी शीतल मांझी के 20 वर्षीय पुत्र नाइट्रोजन मांझी के रूप में हुई है.

बीमार साले के लिए खाना लेकर जा रहा था युवक

जानकारी के अनुसार नाइट्रोजन मांझी अपनी ससुराल लोहड़ी चपरी से खाना लेकर गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने साले के लिए बाइक से जा रहा था. इसी दौरान अकुरहवा मोड़ के पास गया की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद गंभीर रूप से हुआ घायल

टक्कर लगने के बाद नाइट्रोजन मांझी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया ले गए. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. टनकुप्पा थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बेलदारबीघा गांव में शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >