गुरुआ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शराब के नशे में परिवार के साथ हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के सेवईचक गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है.
ससुराल आया था युवक
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि सुनील कुमार अपने ससुराल देवरिया गांव आया हुआ था. आरोप है कि शराब के नशे में वह परिवार के सदस्यों के साथ बेवजह शरारत और हंगामा कर रहा था. इससे परिवार के लोग परेशान हो गये.
पत्नी ने पुलिस को दी सूचना
इसके बाद उसकी पत्नी ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
शराब पीने की करायी गयी जांच
पुलिस ने बताया कि युवक की शराब पीने की जांच भी करायी गयी है. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ALSO READ : गया जी: डुमरिया में लगातार बारिश से तीन खपरैल मकान धराशायी, घरेलू सामान और अनाज बर्बाद
