मिट्टी की दीवार गिरने से 85 वर्षीय वृद्धा की मौत, गांव में पसरा मातम

Gaya Ji News : कमल बिगहा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से 85 वर्षीय दुखनी देवी की दुखद मृत्यु हो गई. घर में सो रही वृद्धा मलबे में दब गईं. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Gaya Ji News : कोंच प्रखंड की सिमरा पंचायत अंतर्गत कमल बिगहा गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक 85 वर्षीय वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की पहचान दुखनी देवी के रूप में हुई है. वह पूर्व उपमुखिया भूषण यादव की माता तथा स्वर्गीय मुखलाल यादव की पत्नी थीं.

घर में सो रही थीं वृद्धा, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि दुखनी देवी अपने घर में खाट पर सो रही थीं. इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह मलबे के नीचे दब गईं. परिजनों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

गांव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. वृद्धा की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं.

Also Read : युवती से छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, पुलिस की जवाबदेही पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Yuvraj Ratan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >