गया जी : 40 लाख से बनी सड़क छह माह में उखड़ने लगी, पार्षद ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

Gaya Ji News : गया जी नगर निगम के वार्ड 37 में 40 लाख की लागत से बनी सड़क छह महीने के भीतर ही उखड़ने लगी है. स्थानीय पार्षद ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए चिंता व्यक्त की है.

Gaya Ji News : गया जी नगर निगम के वार्ड नंबर 37 के गोबरटोली मुहल्ले में छह माह पहले रोड व नाली करीब 40 लाख की लागत से बनायी गयी थी. फिलहाल रोड की हालत खस्ताहाल होने लगी है. एक-दो जगहों पर रोड उखड़ने लगा है.

ऐसे देखा जाये, तो निगम क्षेत्र के लिए यह कोई नयी बात नहीं है. शहर में अन्य कई जगहों पर भी इस तरह के वाकये समय-समय पर सामने आते रहते हैं. इस वार्ड में ही बिसार तालाब से नूतन नगर जाने वाली रोड बनने के 15 दिनों बाद ही उखड़ कर समाप्त हो गयी थी. पिछले दिनों नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी गुणवत्तापूर्ण काम नहीं होने को लेकर कई पार्षदों ने सवाल उठाया था. शहर में निगम व बुडको दोनों ही योजनाओं में काम कर रही हैं.

पार्षद ने कहा- काम के वक्त ही की थी लिखित शिकायत

इधर स्थानीय पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य सारिका वर्मा ने बताया कि वह पहले भी निगम में लिखित शिकायत दे चुकी हैं. रोड उखड़ने लगा है और कई जगहों पर गड्ढे होकर पानी जम रहा है. आने वाले दिनों में इसके पूरी तरह खराब होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पहले भी कई जगहों पर घटिया काम किया गया है.

जांच कर की जायेगी कार्रवाई: कनीय अभियंता

मामले में नगर निगम के कनीय अभियंता ने कहा कि काम उनके पर्यवेक्षण में किया गया है. किसी जगह रोड खराब हुई है, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने बताया कि निगम से हर किसी को एस्टीमेट के अनुरूप ही काम करने का निर्देश दिया जाता है. पार्षद की ओर से भी इस बारे में शिकायत दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >