गया जी : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित होगा विष्णुपद मंदिर, इतने हजार करोड़ होंगे खर्च

बिहार सरकार ने गया जी के विष्णुपद मंदिर को काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है. 25,020 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र का कायाकल्प होगा और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी.

Vishnupad Temple Corridor Gaya : बिहार सरकार के पर्यटन विभाग सूत्रों के अनुसार गया जी जिले में दो बड़ी विकास योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए राशि स्वीकृत की गयी है, और इसके तहत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तर्ज पर विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर व सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए करीब 35,016 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृति के लिए पर्यटन विभाग ने बिहार सरकार को पत्र दिया है.

विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना

विष्णुपद मंदिर परिक्षेत्र का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर वाराणसी के तर्ज पर समग्र विकास के लिए प्राक्कलित राशि 25,020 करोड़ रुपये एवं सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के निर्माण के लिए प्राक्कलित राशि 996 करोड़ पांच लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पर्यटन विभाग ने पत्र के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया है.

विष्णुपद मंदिर परिसर फोटो - Bihar Tourism

पर्यटन विभाग ने सरकार को अवगत कराया है कि विष्णुपद मंदिर ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है, जहां पितृपक्ष मेला के दौरान व पूरे वर्ष लाखों की संख्या में देशी एवं विदेशी श्रद्धालुओं-पर्यटकों का पिंडदान के लिए आना होता है.

सामाजिक-आर्थिक विकास और धार्मिक परंपराओं को गति

इस योजना के पूर्ण होने से गया की हजारों वर्षों पुरानी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं, विशेषकर पिंडदान, तर्पण एवं पितृपक्ष जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठानों को नयी ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी.

Also Read : मखाना, मेडिकल कॉलेज और विष्णुपद कॉरिडोर पर फैसला, 366 पदों पर होगी नियुक्ति, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर

इससे गया की आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन की पहचान और अधिक सुदृढ़ होने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

विष्णुपद मंदिर परिक्षेत्र में प्रस्तावित प्रमुख विकास कार्य

विष्णुपद मंदिर परिक्षेत्र का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तर्ज पर मिलने वाले 25,020 करोड़ रुपये की योजना के अन्तर्गत मंदिर परिसर का विकास, मल्टीलेवल कार पार्किंग एक एवं दो का विकास, एलीवेटेड पथ, मनसरवा, मानपुर ब्रिज, रैम्प का निर्माण, घाट का विकास, डोरमेट्री एवं कैन्टीन का निर्माण, पैडेस्ट्रीयन ब्रिज का निर्माण, स्टैचू का निर्माण, पीएफसी सीताकुंड का निर्माण, सार्वजनिक सुविधाओं का विकास, आंतरिक सुविधाओं का विकास, निर्माण-पूर्व गतिविधियों एवं अन्य सहायक कार्य किया जाना प्रस्तावित है, और इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पथ विकास निगम द्वारा किया जाएगा.

Also Read : गया जी में 5 स्टोन ब्लॉकों की ई-नीलामी शुरू, 28 सितंबर को प्री-बिड बैठक; नवंबर-दिसंबर में ऑक्शन

सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना की पूरी रूपरेखा

सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के निर्माण के अंतर्गत इंद्रपुरी बैराज से लगभग 23 किलोमीटर अपस्ट्रीम में एक इनटेक वेल का निर्माण प्रस्तावित है.

जिसके माध्यम से सोन नदी से आवश्यक मात्रा में जल का उद्वह कर 11 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के माध्यम से उत्तर कोयल मुख्य नहर के लगभग 32.77 किलोमीटर बिंदु पर जल को प्रवाहित किया जाएगा और इसके बाद सोन नदी का पानी उत्तर कोयल दायां मुख्य नहर के माध्यम से स्वतः प्रवाहित होते हुए फल्गु नदी में आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नीरज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >