वागेश्वरी गुमटी पर आरओबी का निर्माण कार्य तेज, प्रशासन कर रहा है निगरानी

गया के वागेश्वरी गुमटी पर बन रहे आरओबी निर्माण कार्य में तेजी आई है। जिला प्रशासन सुरक्षा और समय सीमा को लेकर लगातार निगरानी रख रहा है।

गया जी शहर के वागेश्वरी गुमटी पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. बुधवार को जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बुधवार को कामकाज स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति पर नजर बनाये हुए हैं. अधिकारियों का कहना है कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है.

रेलवे ट्रैफिक पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

निर्माण कार्य के दौरान रेलवे ट्रैफिक पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े. इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही है. रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं. ताकि, ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से जारी रहे और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. अधिकारियों की टीम ने बताया कि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्माण स्थल पर आवश्यक इंतजाम किये गये है.

आरओबी बन जाने से जाम से मिलेगी मुक्ति

साथ ही आम लोगों और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है.स्थानीय लोगों का मानना है कि आरओबी के निर्माण से वागेश्वरी गुमटी पर लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी. परियोजना पूरी होने के बाद शहर के यातायात में सुधार होगा और रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान होने वाली परेशानी से लोगों को निजात मिलेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >