गया जी : स्टेयरिंग फेल होने से गिट्टी लदा ट्रैक्टर बिजली पोल तोड़ते हुए घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

गया जी के अतरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया जब गिट्टी लदे ट्रैक्टर का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया. बिजली के पोल को तोड़ता हुआ ट्रैक्टर सीधे एक घर में जा घुसा, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ.

गया जी के अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार स्थित चौधरी टोला में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया. गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया. अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को तोड़ते हुए डॉ. सुबोध चौधरी के मकान के गेट के सामने बने चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर सीधे घर में जा घुसा.

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित हैं.

बिना नंबर प्लेट दौड़ रहा था ट्रैक्टर, मानपुर का बताया जा रहा वाहन

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर मानपुर प्रखंड के रसुना गांव निवासी अवधेश यादव का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर पर आगे या पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी, जो परिवहन नियमों की गंभीर अनदेखी और घोर लापरवाही को दर्शाता है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन मालिक व चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर अंकुश लग सके.

जांच कर की जाएगी उचित कार्रवाई: थानाध्यक्ष

घटना के संबंध में अतरी थानाध्यक्ष अजय कुमार (2) ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है. दुर्घटना के कारणों और बिना नंबर प्लेट के वाहन परिचालन की पड़ताल कर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip kumar sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >