140 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के आंजन गांव के समीप 140 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

बांकेबाजार. रोशनगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के आंजन गांव के समीप 140 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि थाना क्षेत्र के ब्रह्ममोरिया गांव के रहने वाले चंदन कुमार व झारखंड राज्य के जबड़ा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान आंजन गांव जाने वाले मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर लाद कर ले जा रहे 140 लीटर शराब के साथ दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाज को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >