बिहार में पुलिसकर्मियों ने महिला डांसर के साथ लगाए ठुमके, SP ने दो दारोगा पर लिया ये बड़ा एक्शन

Bihar News: गया जिले में रामनवमी के मौके पर दो दारोगा महिला डांसर के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आए. जब वीडियो वायरल हुआ, तो विभाग में हड़कंप मच गया. जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Bihar News: बिहार के गया जिले में रामनवमी के मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो पुलिसकर्मियों का महिला डांसरों के साथ डांस करना उन्हें भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर उनका डांस वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई. जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

रामनवमी के दिन दोनों दारोगा मस्ती के मूड में थे

यह मामला जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात एसआई रास बिहारी और सुशील पांडेय रामनवमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर चढ़कर महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आए. बताया जा रहा है कि दोनों दारोगा कार्यक्रम में पूरी मस्ती के मूड में थे और डांसरों को खुलकर परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे.

दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए. प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया.

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि वर्दी में रहते हुए भी संयम और जिम्मेदारी जरूरी है, खासकर जब बात पुलिसकर्मियों की हो. मनोरंजन की छाया में डूबी यह लापरवाही अब दोनों दारोगाओं के करियर पर भारी पड़ गई है.

Also Read: बिहार का एक ऐसा गांव जहां एक भी व्यक्ति पर मुकदमा नहीं, 111 साल में न अदालत न थाना…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >