दो लाख रुपये नकदी व 10 लाख रुपये के जेवरात ले उड़े चोर प्रतिनिधि, बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के खनेटा गांव में बंद घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. पीड़ित गृहस्वामी रामकुमार (पिता डोमन महतो) ने बेलागंज थाने में आवेदन दिया है, जिसमें बताया है कि उनका पूरा परिवार भगिनी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव गया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया और करीब 10 लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये नकदी की चोरी कर ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार को बताया कि थाने में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जायेगी.
बंद घर से 12 लाख की संपत्ति की चोरी
दो लाख रुपये नकदी व 10 लाख रुपये के जेवरात ले उड़े चोर
