गया जी डैम की साफ-सफाई शुरू

अगले एक सप्ताह में सफाई का काम पूरा करने का लक्ष्य

अगले एक सप्ताह में सफाई का काम पूरा करने का लक्ष्य

दो वोट व चार सफाइकर्मियों की मदद से करायी जा रही सफाई

संवाददाता, गया जी. फल्गु नदी के देवघाट सीताकुंड के बीच बने गया जी डैम की सफाई का काम जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार से शुरू कराया गया है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि गया जी डैम की सफाई दो वोट व चार सफाइकर्मी लगाये गये हैं. उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह में गया जी डैम की गंदगी को पूरी तरह से साफ करा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों की सुविधा के लिए बनायी गयी. पितृपक्ष मेले के बाद गया जी डैम का पानी गंदगी से प्रदूषित हो रहा था. पिंडदानियों को उपयोग करने में दिक्कत हो रही थी. आम तीर्थयात्रियों की जरूरत को देखते हुए गया जी डैम की सफाई का काम शुरू कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

NIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >