ट्रक पर लदे डोडा के साथ दो गिरफ्तार

ट्रक पर लदे डोडा के साथ दो गिरफ्तार

बाराचट्टी. ट्रक पर लदे प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बाराचट्टी पुलिस को सूचना मिली थी कि जयगीर मोड़ पर एक पंजाबी होटल के पास ट्रक पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा रखा जा रहा है. सूचना पर पुलिस जब पहुंची, तो ट्रक के चालक और सहचालक भागने लगे. पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया. चालक की पहचान पंजाब के पटियाला के पतना के अमनदीप के पुत्र रामदीप, जबकि सहचालक हिमाचल प्रदेश के ऊना थाना के गगरेट के हरवंश लाल के पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में की गयी. दोनों लोग बाराचट्टी इलाके से डोडा की खेप लेकर पंजाब जा रहे थे. पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है. ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. इस धंधे से जुड़े लोकल लोगों की भी पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >