Gaya Ji News : बेलागंज थाना क्षेत्र के एरकी गांव से पुलिस ने डायन प्रताड़ना अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता मिली है.
रविवार को बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि बेलागंज थाना कांड संख्या 394/26 के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे दशरथ मांझी एवं कारण मांझी को पुलिस टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया. दोनों आरोपियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एरकी गांव में कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी
