कैंडल मार्च निकाल कर मृतकों को दी गयी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किये गये हमले के विरोध में गुरुवार को इमामगंज में समाजसेवियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया.

इमामगंज. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किये गये हमले के विरोध में गुरुवार को इमामगंज में समाजसेवियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च गांधी मैदान से निकल कर आंबेडकर चौक डुमरिया मोड़ तक गया. इस दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर मार्च को समाप्त किया गया. इसमें दर्जनों समाजसेवियों ने भाग लिया. इस मौके पर सोनल सिंह, अमन सिंह, अप्पू सिंह, दीनदयाल प्रसाद, दिलीप कुमार, कृष्णा पासवान, अनुराग पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >