आपसी विवाद में चली गोली, महिला घायल; इलाके में मची अफरा-तफरी

Gaya News: गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.

Gaya News: टिकारी से विजय पांडेय की रिपोर्ट
टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमहल्ला गांव में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना घटी. गोलीबारी की घटना से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. घटना शुक्रवार की है. जिसमें महिला रिंकू देवी के हाथ में गोली लगी है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read: छात्रा के घर से गलत हरकत करते पकड़े गए शिक्षक, इलाके में फैली सनसनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >