गया जी : सैलून में बाल कटा रहे थे पिता, मोबाइल में व्यस्त बेटे से 49 हजार रुपये भरा थैला ले उड़ा चोर

गया जी के गुरुआ बाजार में एक अजीबोगरीब चोरी हुई. पिता सैलून में बाल कटवा रहे थे, वहीं उनका बेटा मोबाइल में बिजी था. इसी मौके का फायदा उठाकर एक नाबालिग चोर 49 हजार रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Gaya Ji News : गया जी के गुरुआ बाजार में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां पिता बाल कटाने में व्यस्त रहे, जबकि उनके साथ आया बेटा मोबाइल चलाने में मशगूल था. इसी दौरान एक नाबालिग चोर मौका पाकर 49 हजार रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया.

घटना के बाद यह मामला बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के टंड़वा गांव निवासी शंकर पाल अपने पुत्र साहिल राज के साथ निजी काम से पीएनबी गुरुआ शाखा पहुंचे थे.

बैंक से 49 हजार रुपये की निकासी करने के बाद दोनों गुरुआ बाजार आए और एक सैलून में बाल कटाने पहुंचे. बताया जाता है कि शंकर पाल ने रुपये से भरा थैला अपने पुत्र साहिल राज को संभालने के लिए दे दिया और खुद बाल कटाने में व्यस्त हो गए. इधर, साहिल भी मोबाइल चलाने में व्यस्त हो गया.

नाबालिग चोर ने उठाया मौके का फायदा, मचा हड़कंप

इसी दौरान एक नाबालिग चोर ने मौके का फायदा उठाया और रुपये वाला थैला लेकर वहां से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही सैलून में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर गुरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोर की पहचान की जा सके.

बाजार में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुआ बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने और चोरी की इन वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.

Also Read : गया जी में कुकिंग चैलेंज का आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लजीज व्यंजनों से जीता दिल, छाईं महिलाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >