गया जी : इमामगंज में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार के ससुराल जाते ही चोरों का धावा

Imamganj Theft : गया जी के इमामगंज में एक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Imamganj Theft : गया जी के इमामगंज थाना क्षेत्र के गेवालगंज देवी मंडप के पीछे स्थित एक घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित रवि कुमार के अनुसार शनिवार रात करीब 8 बजे पूरा परिवार ससुराल कुजेसर गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया.

पड़ोसियों की सूचना पर सामने आई घटना

रविवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर का मुख्य ताला टूटा होने की जानकारी दी. सूचना मिलने पर रवि कुमार जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे के साथ-साथ अंदर के कमरों के ताले भी टूटे मिले. घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की घटना का पता चला.

लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. चोरी के बाद परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना के सब-इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस चोरी में शामिल लोगों की पहचान और घटना के खुलासे के लिए जांच कर रही है.

Also Read : गया जी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, विदेशी एयरलाइंस ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन से करें बुकिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >